लगातार परिक्रमा कर रहा कुत्ता! सता रही कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता… 60 हजार से ज्यादा पहुंच चुके दर्शन के लिए
क्षेत्र के गांव नंदपुर में एक कुत्ता पिछले छह दिन से मंदिर के चक्कर लगाकर परिक्रमा कर रहा है। कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए बिजनौर के गांव पेदा से प्रेमपथ एनिमल सेल्टर की टीम ने नंदपुर पहुंच कुत्ते के स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। टीम स्वास्थ्य परीक्षण कर कुत्ते को खाना खिलाने का कार्य कर रही है। उधर, ग्रामीण यहां पहुंचने वाले सैकड़ों लोगों की सेवा में दूध, खीर, हलवा आदि का भंडारा













