
बिजनौर के नगीना थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ गलत काम करने का आरोप है।
यह मामला बिजनौर जनपद के नगीना थाना क्षेत्र का है। 15 जनवरी 2026 को युवती के पिता ने नगीना थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियुक्त दिग्विजय उर्फ सोनू, पुत्र तेजपाल, निवासी ग्राम सराय पुरेनी, थाना नगीना, जिला बिजनौर, उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया और उसके साथ गलत कार्य किया।
नगीना पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नगीना में मुकदमा अपराध संख्या 16/26, धारा 87/64 (1) BNS के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू की।
उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार, थाना नगीना की टीम ने वांछित अभियुक्त दिग्विजय उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम आवश्यक कानूनी कार्यवाही जारी है।