लगातार परिक्रमा कर रहा कुत्ता! सता रही कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता… 60 हजार से ज्यादा पहुंच चुके दर्शन के लिए

क्षेत्र के गांव नंदपुर में एक कुत्ता पिछले छह दिन से मंदिर के चक्कर लगाकर परिक्रमा कर रहा है। कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए बिजनौर के गांव पेदा से प्रेमपथ एनिमल सेल्टर की टीम ने नंदपुर पहुंच कुत्ते के स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।

टीम स्वास्थ्य परीक्षण कर कुत्ते को खाना खिलाने का कार्य कर रही है। उधर, ग्रामीण यहां पहुंचने वाले सैकड़ों लोगों की सेवा में दूध, खीर, हलवा आदि का भंडारा कर सेवा कर रहे हैं। नगीना-बढ़ापुर रोड स्थित गांव नंदपुर के नंदलाल देवता महाराज पर कुत्ते द्वारा मंदिर की परिक्रमा करने का क्रम छटे दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें- मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते की सेहत को लेकर अपडेट, BP डाउन, दिल्ली के अस्पताल की ICU में कराया भर्ती कुत्ते द्वारा बराबर परिक्रमा के कार्य में लगे रहने के चलते कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए बिजनौर के गांव पेदा से प्रेमपथ एनिमल सेल्टर से डा. संध्या रस्तौगी, डा. अश्वनी चित्रांश, विशाल ने टीम के साथ नंदपुर पहुंचकर अपना डेरा डाल कर कुत्ते के स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है।

rashtrataknews
Author: rashtrataknews

Leave a Comment

🚨बड़ी खबर 🚨 SC/ST Act के डर से एक और परिवार खत्म! उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अमर श्रीवास्तव (29), उनकी माँ सुशीला श्रीवास्तव (55) और चाचा सुनील श्रीवास्तव अपने ही घर में मृत पाए गए। मिले सुसाइड नोट में चार लोगों पर लगातार उत्पीड़न और SC/ST Act में फँसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। अगर आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ आत्महत्या नहीं बल्कि सिस्टम और झूठे मामलों के डर से हुई एक दुखद मौत है। #boycott #SCSTAct #justice #General #category